पुस्तक समीक्षा: मुर्दाघर(book review)
किताब: मुर्दाघर लेखक: साबिर खान पब्लिकेशन:शोपिजियन कीमत:२२१₹ मुर्दाघर लेखक साबिर खान द्वारा लिखी एक किताब मुर्दाघर सस्पेंस और हॉरर से भरपूर कहानी बयाँ करती है।किताब के नाम को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है की किताब की कहानी किसी मुर्दाघर यानी कि स्मशान के आसपास बुनी गई होगी।। लेकिन यही लेखक का खेल है किताब की कहानी मुर्दाघर के आसपास बुनी तो है लेकिन यहाँ मुर्दाघर कोई स्मशान नही बल्की मुर्दाघर नामक एक किताब है । बीरबल नामक एक लेखक जो अपनी हॉरर कहानियों के लिए मशहूर था। उसे अपने रीडर्स को किसी नये तरीके से कहानी कहने के लिए एक असली प्रेतात्मा से अपनी किताब लिखवाने का विचार आया। जिस के बाद अपनी प्रेमिका लावण्या की मदद से वो एक ऐसे तांत्रिक से मिलता है जो पहले एक किसान होता है लेकिन जीवन में घटी दुःखद घटना के कारण वह तांत्रिक बन जाता है। बावला नामक इस तांत्रिक के घर से शुरू होती है एक खौफनाक, रहस्यमय कहानी। एक बिना सिर और सीने पे बड़ी सी आंख वाला बेहद डरावना खबीस जो इस किताब का सूत्रधार बनता है और शुरू करता है एक खूनी खेल। अब वो खबीस कौन है? और बावला किसान से तांत्रिक क्...