Amir baap ki beti
रिंकू बहुत ही अमीर परिवार की बेटी थी। उसके पापा और मम्मी दोनो अपना अलग अलग बिजनेस करते थे।शायद ही कोई ऐसी ऐशो आराम की चीज होगी जो उनके घर में ना हो। 5 गाड़िया, घर के हर रूम में ऐसी, नोकर चाकर सब था रिंकू के पास, वो जो नाश्ता बोलती वो तुरंत बन के हाजिर हो जाता, उसे जहा जाने का मन करता वहा ड्राइवर उसे ले जाता। इतना ही नहीं उसे कभी किसी चीज का हिसाब भी नही देना पड़ता था। दूसरे बच्चो को जहा एक मोबाइल के लिए जिद्द करनी पड़ती वहा, रिंकू के पास मोबाइल, लैपटॉप, आईपेड सब था लेकिन इतना सब मिलने के बावजूद आज उसने घर छोड़ने का फैसला ले लिया था। उसने मम्मी पापा के रूम में एक चिट्ठी लिखी और फिर मै दोस्त से मिलने जा रही हू शालू आंटी घर मे काम करने वाली शालू को इतना कह कर वो घर से निकल गई। कहानी में आगे क्या हुआ? क्या रिंकू के मम्मी पापा उसे ढूंढ पाए? रिंकू कहा गई? जानने के लिए सुनिए अमीर बाप की बेटी