पुस्तक समीक्षा: मुर्दाघर(book review)

 

किताब: मुर्दाघर
लेखक: साबिर खान
पब्लिकेशन:शोपिजियन
कीमत:२२१₹

मुर्दाघर लेखक साबिर खान द्वारा लिखी एक किताब मुर्दाघर सस्पेंस और हॉरर से भरपूर कहानी बयाँ करती है।किताब के नाम को देखकर  अनुमान लगाया जा सकता है की किताब की कहानी किसी मुर्दाघर यानी कि स्मशान के आसपास बुनी गई होगी।।

लेकिन यही लेखक का खेल है किताब की कहानी मुर्दाघर के आसपास बुनी तो है लेकिन यहाँ मुर्दाघर कोई स्मशान नही बल्की मुर्दाघर नामक एक किताब है ।
बीरबल नामक एक लेखक जो अपनी हॉरर कहानियों के लिए मशहूर था। उसे अपने रीडर्स को किसी नये तरीके से कहानी कहने के लिए एक असली प्रेतात्मा से अपनी किताब लिखवाने का विचार आया। जिस के बाद अपनी प्रेमिका लावण्या की मदद से वो एक ऐसे तांत्रिक से मिलता है जो पहले एक किसान होता है लेकिन जीवन में घटी दुःखद घटना के कारण वह तांत्रिक बन जाता है।

बावला नामक इस तांत्रिक के घर से शुरू होती है एक खौफनाक, रहस्यमय कहानी। एक बिना सिर और सीने पे बड़ी सी आंख वाला बेहद डरावना खबीस जो इस किताब का सूत्रधार बनता है और शुरू करता है एक खूनी खेल।

अब वो खबीस कौन है? और बावला किसान से तांत्रिक क्यों बना? वह जानने के लिए और खूनी खेल का रहस्य समझने व उसका मजा लेने के लिए तो आपको किताब पढ़नी होगी।

कहानी का वर्णन इतने अच्छे से किया गया है की कहीं भी सिकवन्स से हटता हुआ नही लगेगा।चाहे वो बावला के घर के कमरे में छोटे बच्चो के कटे हुए शरीर हो या कोई और घटना।किताब के हर नए चेप्टर में एक नई कहानी है। खबीस का नया मोहरा है ,और एक नया किरदार है।

इस के अलावा कहानी में किरदार के नाम बेहद रोचक है जैसे की मुमकिन , जो की कहानी में इंस्पेक्टर की बीवी  का नाम है।ऐसा शायद ही कोई सोच सकता है। बीरबल जिस नाम को लोग बुद्धिमता के तौर पर देखते है, उसको कहानी में एक ऐसा लेखक बताया जिसके पागलपन की वजह से कई लोगो की जान गई और तो और उसका जीवन भी खतरे में आ गया।

किताब मे नापसंद करने जैसा कुछ भी नही है। बस कहानी के अंत को लेखक ने ऐसा मोड दिया है जैसे लगता है लेखक अभी इस पर एक और किताब लिखना चाहते हो। कहानी मुझे बेहद पसंद आई। आपको भी जरुर पसंद आयेगी। तो आज ही आर्डर करे शोपिजन प्लेटफार्म से।

-divyamodh96(diya's poetry)

https://shopizen.app.link/Ng2gTx9WFsb

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Smile and confidence - the natural beauty product for face

किताबो से इश्क।।

सेक्स वर्कर की डायरी Hindi story